उदयपुर

त्योहारों के मद्देनजर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

उदयपुर:- थाना उदयपुर में नायब तहसीलदार शिव नारायण राठिया उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मंत्री प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह देव सहित व्यापारी संघ उदयपुर के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, संरक्षक व पदाधिकारी गण मौजूद रहे। बैठक के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील पुलिस के द्वारा की गई है साथ ही होली पर हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी।


त्योहारों के दौरान पुलिस द्वारा गस्ती लगातार की जाएगी । बेलगाम रफ्तार बाइक सवारों पर कार्यवाही की मांग व्यापारियों द्वारा किये जाने पर उचित कार्यवाही का आश्वासन पुलिस की टीम द्वारा दी गई है।
बैठक के दौरान व्यापारी संघ के दर्जनों सदस्य जनप्रतिनिधि गण व पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button