
छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत जिला कार्यालय सूरजपुर में लेखापाल, सहा. ग्रेड 03 एवं भृत्य के पद पर नियुक्ति हेतु संविदा भर्ती, प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जिला पंचायत सूरजपुर में 11 जुलाई को कार्यालयीन समय पर केवल स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक के माध्यम से स्वीकार किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट का अवलोकन कर सकते है।



