उदयपुर

पुलिस और प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन करने पर अलग अलग ग्रामों में काटा गया 33 हजार का चालान

उदयपुर:- पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने उदयपुर के पतरापारा में एक शादी समारोह में दबिश दी तथा यहाँ समझाईश देते हुए चालान काटा गया। इसी तरह उदयपुर, पुटा, नुनेरा में 5-5 हजार, ललाती, घाटबर्रा में 3-हजार, मोहनपुर, महेशपुर, साल्ही में 2-2 हजार, रकेली, देवटिकरा, डाँड़गाँव और गुमगा में 1-1 हजार रुपए का चालान शादी समारोह में काटा गया है।
गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की चार अलग अलग टीम द्वारा केदमा, डाँड़गांव, खम्हरिया रूट तथा उदयपुर स्थानीय में ताबड़तोड़ चालानी कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को एसडीएम अनिकेत साहू,एसडीओपी चंचल तिवारी और तहसीलदार सुभाष शुक्ला, नायब तहसीलदार रवि भोजवानी ने महामारी से बचने के लिए लाकडाउन के नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।
प्रशासन के द्वारा प्रत्येक पंचायत से विवाह, दशगात्र व भीडभाड़ में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ग्राम कोटवार सरपंच सचिव व पटवारियों के माध्यम से एकत्रित कर ली गई है, इसी आधार पर यह कार्यवाही की जा रही हैं।
राजस्व, पंचायत, महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग द्वारा आज की गई कार्यवाही से पूरे ब्लॉक में हो रहे शादी समारोह में हड़कंप मचा हुआ है ।
इस बारे में बात करने पर तहसीलदार सुभाष शुक्ला ने बताया लॉक डाउन नियमों के उल्लंघन पर अभी चालान काटकर समझाईश देकर छोड़ा गया है। नियमों का उल्लंघन यदि होता रहा तो आगे FIR सहित अन्य कठोर कार्यवाही की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button