बादलखोल अभ्यारण जंगल के सागौन प्लांट में वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी,गस्ती दलों ने दबोचा,पेड़ काटने की मशीन सहीत दो आरोपी गिरफ्तार

हरीश पारीक हिंद शिखर न्यूज़ जशपुर- बादलखोल अभ्यारण्य जंगल के सागौन पेड़ों पर हर तस्करों के नजर बने रहता है।वन विभाग भी इन दिनों काफी सतर्क ओर गस्ती करने में तेज कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सरबकोम्बो सर्कल के कुहापनी बीट में सागौन प्लांट के पास दो व्यक्ति को जंगल मे लगभग 10 बजे रात को मोटरसायकल के साथ देखा गया जिनको शक के निगाह से गस्ती दलों ने पकड़ा है।और पूछ ताछ करना शुरू किया।कुछ अपराधियों को भागने की जानकारी मिल रहा है।वन विभाग को इस कामयाबी के बाद बड़ा गिरोह को तक पहुंचने रास्ता आसान हो गया है।डीजल से चलने वाला आरा मशीन भी मौके से जप्त किया गया है।जंगलों में लकड़ी तस्करों के बढ़ते घटना के बाद नारायणपुर रेंज में गस्ती दल का गठन किया गया है और वन विभाग भी गस्ती तेज कर दिये है।आज रात गस्ती दल में गेम सुपरवाइजर महेंद्र कुमार कुशवाहा, चिन्नलाल मरकाम,संजय गुप्ता,ईश्वर राम,कैलाश भगत,चौकीदार नईहर साय गस्ती में थे।पकड़े गए अपराधी में मकबूल आलम पिता आबिद खान कुश्मी का निवासी बताया जा रहा है।वहीं लखन राम पिता भगत राम बगीचा रायकेरा निवासी है।वन विभाग को इस सफलता से और कई राज खुलने का आशंका है।