हत्या की और शव फेंक दिया बीच सड़क में.. मरने वाला युवक कौन.. नहीं हो सकी पहचान.. पोस्टमार्टम के बाद प्रतापपुर पुलिस ने शव को दफनाया.. सोशल मीडिया का सहारा.. फिर भी नहीं हो रही पहचान..

प्रतापपुर। एक अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो सकी और अंततः पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया।रविवार की रात 1 बजे करीब प्रतापपुर के करीब खोरमा में बीच सड़क में पुलिस को शव मिला था।पोस्टमार्टम के बाद हत्या का खुलासा हुआ है और बताया जा रहा है कि उसकी हत्या कर सड़क में शव फेंके दिया गया था ताकि दुर्घटना दिखाया जा सके।
एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस के साथ आम लोगों के लिए चुनौती बन गया है और शव मिलने के दूसरे दिन भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है।गौरतलब है कि रविवार की रात करीब 1 बजे प्रतापपुर के करीब खोरमा में मुख्य मार्ग में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली थी।जानकारी मिलने में बाद मौके पर पहुंच थाना प्रभारी विकेश तिवारी व अन्य ने शव को अपने कब्जे में ले लिया था और रात से ही उसका पता लगाना शुरू कर दिया था।सोमवार को दिन भर जब कोई सामने नहीं आया तो पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देश पर शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें हत्या की बातें सामने आईं हैं।माना जा रहा है कि लज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर शव को सड़क के बीच फेंक दिया था,सिर ने गम्भीर चोट थी और वहां गिरा खून ताजा था।जिन्होंने उसकी हत्या की,वे मृतक का मोबाईल सहित अन्य सामान भी साथ ले गए जिससे उसकी पहचान हो सकती थी।किसी परिजन के सामने न आने के कारण एसडीओपी राकेश पाटनवार,थाना प्रभारी विकेश तिवारी की उपस्थिति में दफना दिया गया।थाना।प्रभारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है,अज्ञात शव किसका है,पता किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पुलिस बहुत जल्द आरोपियों का पता लगा लेगी।
सोशल मीडिया का सहारा,फिर भी नहीं हो रही पहचान…
अज्ञात शव किसका है..पुलिस के साथ आम लोगों के लिए पहेली बन गया है,उसका पता लगाने पुलिस तो परेशान है ही,आम लोग भी कोई कसर नही छोड़ रहे।सोमवार से ही सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है और अनिगिनत लोगों ने मृतक की फ़ोटो वायरल कर पहचान बताने की अपील की है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।