छत्तीसगढ़राज्य

कोरोना संकट में श्रमिको ने अपने घरों रह उपवास रख राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का किया समर्थन


चंद्रिका कुशवाहा, पोड़ी मोड़-प्रतापपुर।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष भवानी मरकाम के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से राष्ट्र के समस्त श्रमिक भाइयों एवं बहनों के सम्मान में एक दिवसीय उपवास एवं धरना अपने अपने घरों में रह कर किया गया।
कोरोना महामारी के समय पूरे देश में मजदूरों की दशा किसी से छुपी नहीं है पूरे विश्व में भारत में गरीब मजदूरों की दशा एवं धार्मिक उन्माद की राजनीति की निंदा जारी है।आपातकाल के माहौल में भी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बस धार्मिक उन्माद कहीं मजदूर हजारों रुपए देकर ट्रेनों में ठूस कर अपने घर पर जाने को मजबूर है वर्तमान दशा को देखते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष श स्वामी नाथ जायसवाल ने ऑल इंडिया मजदूर कांग्रेस के सदस्यों से चर्चा की एवं मजदूरों की वर्तमान दयनीय दशा के विरोध में एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया जो 8 मई को पूरे भारत में मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया । स्वामीनाथ जी ने बताया कि मजदूर हमारी धरती का निर्माता होता है वह घर बनाता है पर उसके पास छत नहीं। वह कारखाना में प्रदूषण सहकर मुश्किल से एक टाइम का खाना जूटा पाता है वह मीलों दूर जाकर मिट्टी रेत,ईंट,ढोकर नए भारत के निर्माण में अतुल्य सहयोग देता है परंतु वह आज भी समाज में हेय दृष्टि से देखा जाता है और वर्तमान में केंद्र सरकार ने तो मजदूरों को कहीं का भी नहीं छोड़ा। लॉकडाउन के बाद से मजदूर न सिर्फ छत और रोजगार को मोहताज है उसे अपनों से मिलने देने या भोजन के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है मजदूरों की इस दशा को देखते हुए समस्त राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस मानसिक रूप से बहुत क्रोधित है एवं केंद्र सरकार की भरसक आलोचनाएं करता है मजदूरों के ऊपर ध्यान ना देने वाली अहंकारी सरकार का पतन निश्चित है इस विषय पर मजदूर कांग्रेस की तरफ से केंद्र से सीधे टक्कर का पहला चरण शुरू करने का वक्त आ गया है

अपने-अपने घरों में रह हड़ताल का किया समर्थन–

स्वामी नाथ जायसवाल राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 8 मई को देशव्यापी भूख हड़ताल समस्त पदाधिकारियों,कार्यकर्ता,सदस्य एवं मजदूर भाइयों के साथ श्रमिक भाइयों की लड़ाई एवं सम्मान के लिए किया एवं केंद्र सरकार से राहत पैकेज की मांग की एवं  श्रमिकों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुचाते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु यथाशीघ्र नीति बनाकर उन्हें राहत पहुंचा पहुचाने का कार्य करे।
इस हड़ताल के सहयोग में सचिव संजीव कुमार सिंह ,पार्षद सुखदेव राजवाड़े , ब्लॉक अध्यक्ष सलका रवि कुमार गुप्ता , ब्लॉक उपाध्यक्ष सलका निर्भय पासवान,रविन्द्र गिरी,जिला सचिव आकाश गिरी ,रविचंद शर्मा नगर अध्यक्ष, युवा सदस्य शिव राजवाड़े ,सोती लाल,बिगन राजवाड़े,रवि राजवाड़े  व अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button