Corona Brekingअम्बिकापुर

अम्बिकापुर में शाम 6 बजे तक एक कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि. कोरोना को मात देकर 14 व्यक्ति लौटे घर….कोविड अस्पताल में सरगुजा जिले के 39 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

अम्बिकापुर- जिला सर्विलेंस अधिकारी ने बताया है कि सरगुजा जिले में 26 जुलाई शाम 6 बजे तक एक कोराना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। मरीज मणिपुर क्षेत्र का निवासी है। 39 मरीज मेडिकल कॉलेज तथा 4 मरीज साई हॉस्टल में भर्ती है। जिले में अब तक 207 पॉजिटिव केस मिले हैं जिनमें से 132 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। आज 820 संदिग्धों का आरटीपीसीआर से सैम्पल जांच किया गया।

कोरोना को मात देकर 14 व्यक्ति लौटे घर
कोविड अस्पताल में सरगुजा जिले के 39 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी
ट्रू नॉट से 07 संदिग्धों का लिया गया सैम्पल

संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि कोविड अस्पताल अम्बिकापुर से आज 14 मरीजो को सैंपल लेने के 15 दिन पश्चात् लक्षण रहित होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इनमे अम्बिकापुर के 31 वर्षीय पुरुष, बौरीपारा निवासी 21 वर्षीय पुरुष, मायापुर निवासी 63 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय महिला, चाँदनी चौक निवासी 32 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष, सदर रोड निवासी 46 वर्षीय पुरूष, गोधनपुर निवासी 33वर्षीय पुरुष, महुआपारा निवासी 59 वर्षीय पुरुष, शीतला वार्ड निवासी 33 वर्षीय महिला, बौरीपारा निवासी 32 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय महिला,11 वर्षीय बालक एवं प्रतापगढ के़ सीतापुर निवासी 22 वर्षीय पुरुष सहित 14 लोग शामिल हैं। 26 जुलाई की स्थिति में अब केवल सरगुजा जिले के 39 मरीज कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती हैं जिसमें 13 महिला, 20 पुरूष, 2 बालक एवं 4 बालिका शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 347 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 301 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं तथा 7 मरीज को रिफर किया गया है। आज 07 संदिग्ध मरीजों का सैम्पल ट्रू नॉट से लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button