सरगुजा प्रेस क्लब अध्यक्ष चुने गए त्रिलोक कपूर कुशवाहा

अम्बिकापुर। सरगुजा प्रेस क्लब के चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए त्रिलोक कपूर कुशवाहा, उपाध्यक्ष पद के लिए रितेश वर्मा, देश दीपक गुप्ता, महासचिव अमर विजय सिंह तोमर, सह सचिव पड़ के लिए नौशाद अली को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी अजय नारायण पांडेय द्वारा सम्पन्न कराई गई। जिसके बाद गुरुवार को सरगुजा प्रेस क्लब में सभी निर्वाचित पक़दाधिकारियों का सम्मान किया गया। सरगुजा प्रेस क्लब के चुनाव हेतु 26 जून से नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी और 26 व 27 जून को दोपहर दो बजे तक अध्यक्ष पद के लिए एक, उपाध्यक्ष पद के लिए दो, महासचिव पद के लिए एक व सह सचिव पद के लिए एक फॉर्म खरीदा गया। नामांकन पत्र खरीदी समाप्त होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई और उसमें सभी फॉर्म सही पाए गए। जिसके बाद 1 जुलाई को निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा के बाद 2 जुलाई को सरगुजा प्रेस क्लब में एक बैठक आयोजित की गया जिसमें पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करने के साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष त्रिलोक कपूर कुशवाहा, उपाध्यक्ष रितेश वर्मा, देश दीपक गुप्ता, महासचिव अमर विजय सिंह, नौशाद अली का माला पहनाकर सम्मान किया गया व पदभार ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने सरगुजा प्रेस क्लब के बारे में अपने विचार रखे। इस दौरान सरगुजा पत्रकार संघ के सदस्यों के नाम सुधीर पांडेय, अरुण सिंह , मनोज गुप्ता ,अविनाश त्रिपाठी, रामजीवित विश्वकर्मा, विकास बारी, लव दुबे, राजेश सिंह, दिलीप कुमार जयसवाल, लव कुशवाहा, प्रसनजीत कुशवाहा , अनंगपाल दिक्षित, असीम सेनगुप्ता, गिरजा ठाकुर , नदीम अहमद अंसारी, वेद प्रकाश मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, संजय तिवारी, रामप्रवेश विश्वकर्मा, अजय तिवारी, मनीष पाठक, सौरव बाजपाई, संतोष कश्यप, दीपक कश्यप, रामकुमार यादव, अभिषेक सोनी, दीपक गुप्ता, अविनाश सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिन्हा, रवि गुप्ता, तरुण अम्बष्ठ, उपेंद्र गुप्ता, मनीष सोनी, अपूर्व सिंह,
अभिनव साहू , दीपक सराठे, मृगेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, अमितेश पांडे, रोमी सिद्धकी, श्रवण महंत, अमित श्रीवास्तव, शिव शंकर साहनी, सुनील पलसकर, संजय रजक उपस्थित थे।