सूरजपुर : निरीक्षकों समेत 33 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले
सूरजपुर जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा एक बड़ा तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल के तहत तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची में तीन निरीक्षकों को महत्वपूर्ण थानों की कमान सौंपी गई है। पुलिस लाइन सूरजपुर में पदस्थ निरीक्षक अलरिक लकड़ा को थाना प्रभारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं निरीक्षक फर्दीनंद कुजूर को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी अजाक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन से ही निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का को थाना प्रभारी विश्रामपुर पदस्थ किया गया है।
उपनिरीक्षकों के वर्ग में भी व्यापक स्तर पर जिम्मेदारियों का फेरबदल हुआ है। पुलिस लाइन में पदस्थ उपनिरीक्षक प्रदीप सिदार को थाना प्रभारी प्रेमनगर और उपनिरीक्षक अमित गुप्ता को थाना प्रभारी जयनगर बनाया गया है। पुलिस कार्यालय/लाइन के उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को चौकी प्रभारी खड़गवां की जिम्मेदारी मिली है, जबकि चौकी प्रभारी खड़गवां रहे उपनिरीक्षक सरफराज अहमद का स्थानांतरण कर उन्हें थाना प्रभारी झिलमिली बनाया गया है। इसके साथ ही थाना प्रभारी प्रेमनगर रहे उपनिरीक्षक विराट विशी को थाना प्रभारी रामानुजनगर तथा पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक मनोज सिंह को विश्रामपुर स्थानांतरित किया गया है।
सहायक उपनिरीक्षकों (स.उ.नि.) मे थाना झिलमिली में कार्यरत स.उ.नि. संजय यादव को चौकी प्रभारी कुदरगढ़ बनाया गया है। कंट्रोल रूम (पुलिस लाइन) से स.उ.नि. आलोक सोनी को झिलमिली भेजा गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ स.उ.नि. कृष्ण कुमार सिंह को रामानुजनगर, स.उ.नि. मनोज पोर्ते को सूरजपुर, स.उ.नि. माधव सिंह को प्रतापपुर और स.उ.नि. जगनारायण साहू को विश्रामपुर में पदस्थ किया गया है।
अधिकारियों के साथ-साथ प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के स्तर पर भी बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक 222 इसित बेहरा को यातायात, प्रधान आरक्षक 580 कृष्णकांत पाण्डेय को प्रतापपुर, प्रधान आरक्षक 154 सुरेन्द्र सिंह को खड़गवां, प्रधान आरक्षक 329 मनोज वर्मा को ओड़गी, प्रधान आरक्षक 308 विजय केरकेट्टा को चांदनी और प्रधान आरक्षक 365 संजय राजपूत को रामानुजनगर स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में आरक्षकों की भी नई पदस्थापना की गई है। पुलिस लाइन से आरक्षक 506 अनिल एक्का को ओड़गी, आरक्षक 793 अमर सिंह को चांदनी, आरक्षक 275 अशोक कन्नौजिया को प्रतापपुर, आरक्षक 46 वीरेन्द्र कुजूर को रामानुजनगर, आरक्षक 76 राजू रजक को बसदेई, आरक्षक 27 हेमंत केरकेट्टा को झिलमिली, आरक्षक 780 हृदय लाल पाटले को प्रतापपुर, आरक्षक 629 जीतू यादव को रामानुजनगर, आरक्षक 522 देवनिश मिंज और आरक्षक 904 रामेश्वर जगनायक को सूरजपुर, आरक्षक 785 विकास पटेल को बसदेई तथा आरक्षक 889 रामकुमार नायक को खड़गवां भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से प्रभारी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित किए गए सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से रवानगी दी जाए तथा उनकी आमद और रवानगी की सूचना प्राथमिकता से कार्यालय को अवगत कराई जाए।






