कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने अटल परिसर का लोकार्पण कर पूर्व पीएम स्व अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा का किया आवरण

लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 में अटल परिसर और अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम आयोजन लखनपुर नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा किया गया था इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने फीता काटकर अटल परिसर का लोकार्पण किया तो वहीं छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा का अनावरण किया। स्वर्ग अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए जनपद उद्योगों ने उन्हें नमन किया उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया अटल परिसर में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने पौधारोपण किया गया। गौरतलब है कि अंबिकापुर में विधायक निर्वाचित होने के बाद विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा अटल परिसर का भूमि पूजन किया गया था वहीं छत्तीसगढ़ के पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मसवमंत्री बनने के बाद अटल परिसर का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने अंग्रेजी शराब दुकान से लेकर लखनपुर अस्पताल तक गौरव पथ सड़क निर्माण 500 सीटर ऑडिटोरियम की मांग कैबिनेट मंत्री राज्य अग्रवाल के समक्ष रखी जिस पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने आश्वासन दिया है।प्रतिभा अनावरणवा अटल परिसर लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा सनी बंसल, ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, वार्ड क्रमांक 9 पार्षद पूनम राकेश साहू ,मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल ,सौरभ अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू,भाजपा नेता सुभाष अग्रवाल ,बृज किशोर पांडे, दिनेश गुप्ता, मदन राजवाड़े महेश्वर राजवाड़े, सुरेश साहू, अनिल राजवाड़े समस्त वार्ड के पाषर्दगढ़ बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।





