रायगढ

बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, मालिक की मौत; 4 झुलसे

रायगढ़, छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में एक बर्फ फैक्ट्री में आज दोपहर करीब 1:30 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में फैक्ट्री मालिक संजय सहगल (43) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में फैक्ट्री का एक कर्मचारी अमन पटेल और बर्फ लेने आए तीन अन्य लोग शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बर्फ फैक्ट्री में हुआ। सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button