अम्बिकापुरछत्तीसगढ़राज्यसरगुजा संभाग

बिना मास्क पहने बाहर निकलने एवं फिजिकल डिस्टेंस का पालन न करने वालों पर कार्यवाही शुरू…अम्बिकापुर निगम क्षेत्र में 7 हजार से अधिक रूपए वसूला गया जुर्माना

अम्बिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर जिले के नागरीय निकाय क्षेत्रों में बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने एवं फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना वसूलने की कार्यवाही आज से शुरू हो गई। नगर निगम क्षेत्र अम्बिकापुर में पहले ही दिन 7 हजार 370 रूपए जुर्माना उड़नदस्ता टीम के द्वारा वसूला गया। इसमें बिना मास्क पहने बाहर निकलने वाले 64 लोगों से 6 हजार 270 रूपए तथा फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वाले 11 लोगों से 1 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूला गया।
निगम आयुक्त हरेश मण्डावी ने बताया कि अम्बिकपुर निगम क्षेत्र में 4 उड़नदस्ता टीम गठित की गई है जो प्रतिदिन अपने-अपने जोन में भ्रमण कर बिना मास्क पहने बाहर निकलने तथा फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना वसूली की कार्यवाही कर रही है। इसी प्रकार उड़नदस्ता टीम अवैध तरीके से दुकान खोलने वालो पर भी जुर्माना वसूल करने की कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत लखनपुर एवं 2 सीतापुर में भी बिना मास्क पहने बाहर निकलने तथा फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना वसूली की कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। श्री मण्डावी ने बताया कि लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहन कर या गमछे से मुंह ढक कर ही बाहर निकलने तथा फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने अन्यथा जुर्माना वसूलने की कार्यवाही होगी इसकी जानकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से वार्डो में दी जा रही है।
लखनपुर नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्र प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि आज बिना मास्क पहने बाहर निकलने वाले 13 लोगों से 550 रूपए की जुर्माना वसूली उड़नदस्ता टीम द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि लखनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में एक उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है।
ज्ञातव्य है कि अम्बिकपुर नगर निगम क्षेत्र में मोमिनपुरा एवं बिशुनपुर में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं और दोनो क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही अम्बिकपुर विकासखंड रेड जोन में शामिल हो गया है जिसके कारण सावधानी बरतना नितांत आवश्यक हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button