अम्बिकापुर

100 बिस्तर का नया मेडिसिन वार्ड बन जाने से क्षेत्र वासियों को मिलेगी सुविधा ,स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया नवनिर्मित नकीपुरिया वार्ड का वर्च्युअल उद्घाटन

अम्बिकापुर / प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को रायपुर से ऑनलाइन जुड़कर यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवनिर्मित 100 बिस्तरीय नकीपुरिया वार्ड का उद्घाटन किया। यह वार्ड एमसीएच बिल्डिंग परिसर में स्थित है। इस 100 बिस्तरीय वार्ड के बन जाने से अब कोविड के अलावा सामान्य मरीजो को सुविधा मिलेगी।

मंत्री श्री सिंहदेव ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि इस वार्ड के बन जाने से क्षेत्र वासियों को अब अधिक सुविधा मिमेगी। हमारी कोशिश है कि हम स्वास्थ्य सुविधायों का विस्तार कर लोगों को बेहतर इलाज मुहैया करा पाएं। उन्होंने कहा कि कोविड के उपचार में पूरे स्वास्थ्य अमला डटा हुआ है। कोविड अस्पताल में भी ऑक्सीजन बेड और आईसीयू बेड बढ़ाये जा रहे है ताकि मरीजो को बेड की दिक्कत न हो। इसीप्रकार चिकित्सको एवं अन्य स्टाफ की कमी को भी जल्द दूर की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नकीपुरिया वार्ड बन जाने से अब म सामान्य मरीजो के लिए मेडिकल वार्ड की सुविधा मिलेगी। इसीप्रकार कोविड वार्ड में भी अब 30 बेड का आईसीयू और जनरल वार्ड 146 बेड ऑक्सीजन वाले हो गए हैं। आईसीयू में 18 वेंटिलेटर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button