शिक्षा
10वीं 12वीं की परीक्षाओं की तिथि बढ़ी.. CM भूपेश बघेल ने कहा जनरल प्रमोशन नहीं दिया जाएगा
रायपुर। 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं की तारीख बढ़ाई जाएगी। सीएम भूपेश बघेल ने आज वरिष्ठ पत्रकारों और सम्पादको से चर्चा करते हुए ये बात कही है. चर्चा के दौरान सीएम भूपेश बघले ने कहा- मार्कशीट कई जगह काम आता है इसीलिए 10वी और 12वी के छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन नहीं दी जाएगी। आगे की भविष्य को देखते हुए ये फैसला लिया गया. कोरोना कम होने के बाद परीक्षा की तिथि की घोषणा की जाएगी। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली थी किंतु प्रदेश में बढ़ते कोरोना के कारण बोर्ड परीक्षाओं की तारीखो को बढ़ा दी गई।





