
नई दिल्ली सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर पीएम केयर्स फंड पर ट्वीट के खिलाफ दर्ज हुई। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट हुआ था। शिकायत देने वाले ने गुमराह करने का आरोप लगाया है।
पीएम केयर्स फंड पर एक ट्वीट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत के बाद FIR दर्ज हुई है। यह शिकायत कर्नाटक में दी गई थी, जिसपर पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की। शिकायत करनेवाला शख्स बीजेपी का कार्यकर्ता होने के साथ-साथ वकील भी है। शिकायत में लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया था।
सोनिया गांधी के खिलाफ FIR कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हुए ट्वीट को लेकर हुई है। शिकायत प्रवीण केवी नाम के शख्स ने दी है। वह बीजेपी कार्यकर्ता होने के साथ-साथ वकील भी हैं। शिकायत 11 मई को दी गई थी, शिवमोगा पुलिस ने अब FIR दर्ज कर ली है।
किस ट्वीट के लिए यह शिकायत दर्ज हुई है यह फिलहाल साफ नहीं है। सोनिया गांधी की बात करें तो वह खुद भी पीएम केयर्स फंड पर निशाना साध चुकी हैं। एक वीडियो बयान जारी कर इसी महीने सोनिया ने प्रवासी मजदूरों का जिक्र करते हुए पीएम-केयर्स फंड पर हमला किया था।