BJP विधायक ने विधानसभा के अन्दर सैनिटाइजर पीकर सुसाइड की कोशिश की

हिंद शिखर न्यूज । देवगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही ने राज्य विधानसभा में शुक्रवार को सैनिटाइजर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।
उन्होंने कहा, ”देवगढ़ में धान की खरीद नहीं हो रही है। दो लाख क्विंटल से अधिक धान पड़ा हुआ है इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सैनिटाइजर का सेवन करके आत्महत्या का प्रयास किया ”
मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक सुभाष पाणिग्रही ने राज्य में मंडी के मुद्दों पर ओडिशा विधानसभा में हैंड सैनिटाइजर पीने की कोशिश की और आत्महत्या करने का प्रयास किया।
भाजपा विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही ने उस समय सैनिटाइजर पीने की कोशिश की जब राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आर पी स्वैन धान खरीद पर बयान पढ़ रहे थे। पाणिग्रही ने जैसे ही सैनिटाइजर पीना शुरू किया, उनके आसपास बैठे भाजपा व कांग्रेस के विधायकों ने उन्हें रोका और उनके हाथ से बोतल छीन ली।