गार्बेज फ्री सिटी अन्तर्गत छत्तीसगढ़ से एक मात्र शहर अंबिकापुर … नगर निगम अंबिकापुर को 5 स्टार सिटी किया गया घोषित

अम्बिकापुर। स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ के अम्बिकापुर शहर ने एक बार फिर पूरे देश में नाम रौशन किया है। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की नई रिपाेर्ट में पांच स्टार रेटिंग के साथ अम्बिकापुर को इस सूची में पहले स्थान पर जगह मिली है।
भारत सरकार आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आज गार्बेज फ्री सिटी अन्तर्गत स्टार रेटिंग का रिजल्ट वेब कास्ट द्वारा जारी किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ से एक मात्र शहर अंबिकापुर नगर निगम को 5 स्टार सिटी घोषित किया गया है। आप को बता दे इससे पहले पिछले की रेटिंग में अम्बिकापुर को देश में दूसरा स्थान मिला था।दरअसल अम्बिकापुर के महिला स्व सहायता समूह द्वारा डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन का काम किया जाता है। इसके साथ ही यहां बडे पैमाने पर शहर से रोजाना निकलने वाले कचरे को रीसाइकिल किया जाता है। कचरा संग्रहण और पुनरचक्रण की इस प्रणाली की पूरे देश सहित दुनियाभर में तारीफ हुई है और अब अम्बिकापुर नगर निगम की तर्ज पर छत्तीसगढ के बाकी नगर निगमों में भी इस प्रणाली को लागू किया गया है। इसके साथ ही अम्बिकापुर शहर ने ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के अलावा वेस्ट वाटर के पुनरचक्रण की भी प्रणाली विकसित की है। यहां बडे पैमाने पर ड्रेनेज वाटर को शुद्ध कर वापस उपयोग के योग्य बनाया जा रहा है। अम्बिकापुर शहर की इस उपलब्धी ने पूरे छत्तीसगढ राज्य को गौरवान्वित किया है।