अम्बिकापुर

नए धान खरीदी केंद्र बन जाने से किसानों को धान बेचने में हो रही सुविधा

हिंद शिखर न्यूज अम्बिकापुर – राज्य शासन द्वारा किसानों को खेती किसानी के साथ ही समर्थन मूल्य में धान बेचने में सुविधा देने के लिए लिए नये उपार्जन केन्द्र बनाया गया है। इसी कडी में विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत खैरबार में नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारम्भ किया गया है। इस उपार्जन केन्द्र के बन जाने से आस-पास के गांव के किसानों को कम दूरी तय कर धान बेचने की सुविधा मिल गई है। उपार्जन केन्द्र खैरबार अंतर्गत कांतिप्रकाशपुर, मानिकप्रकाशपुर, नवागढ़, लक्ष्मीपुर, असोला सहित 15 गांवों के 359 किसान पंजीकृत हैं। नया धान खरीदी केंद्र के बनने से पहले किसान धान खरीदी केंद्र सरगवां अपनी उपज को बेचने जाते थे। सरगवां किसानों के लिए दूर पड़ता था तथा धान के परिवहन में काफी राशि व्यय हो जाती थी। नए धान खरीदी केंद्र के बन जाने से आस-पास के किसानों को धान बेचने में सुविधा हो रही है। अब तक 65 किसानों से 2022 क्विंटल की धान की खरीदी की गई है। श्रीगढ़ निवासी किसान श्री रामधन ने बताया कि खैरबार उपार्जन केन्द्र बन जाने से दूरी कम हो गई है जिससे आसानी से धान बेचने आ पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 16 क्विंटल धान लेकर आएं हैं। धान के तौल सहित अन्य कार्यो में कोई परेशानी नहीं हो रही है।
उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले में खरीफ वर्ष 2020-21 में धान खरीदी हेतु 9 नए खरीदी केन्द्र बनाया गया है जिससे खरीदी केन्द्र की संख्या 43 हो गई है। इन खरीदी केन्द्रों राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। शासन की मंशानुरूप निर्विवाद, निर्विघ्न रूप से धान-खरीदी का कार्य सम्पन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के कल्याण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है और धान-खरीदी इसकी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button