लखनपुर

अवैध अतिक्रमण पर ग्रामीण हुए लामबंद,शासकीय भूमि पर कब्जा हटाए जाने की माँग

लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर हंसडांड में अंबिकापुर बिलासपुर मुख्यमार्ग पर शासकीय भूमि पर एक व्यक्ति के द्वारा निर्माण कार्य किए जाने के विरोध में अब कुंवरपुर के ग्रामीणों में मोर्चा खोलते हुए तहसीलदार के नाम आवेदन सौंपा है जहां आवेदन में उक्त शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है। ग्रामवासियों का कहना है कि ग्राम हंसडांड तहसील लखनपुर स्थित अंबिकापुर बिलासपुर मुख्यमार्ग की भूमि पर ग्राम के राजेश कुजूर आत्मज बंधु के द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है जो की राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा हुआ एक महत्वपूर्ण ज़मीन है जिसका उपयोग पंचायत के लिए निकट भविष्य में किया जा सकता है।

तहसीलदार अमन चतुर्वेदी

इस संबंध में जब लखनपुर तहसीलदार अमन चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवेदन कुछ दिनों पूर्व आया है जहां उक्त शासकीय भूमि पर निर्माण कार्य किए जाने की बात ग्रामवासियों ने कही है। इस मामले में ग्राम पंचायत ख़ुद सक्षम है वो ग्राम सभा कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रशासन के सहयोग से कर सकते हैं जिसके बाद मामले में हमारे द्वारा भी जाँच कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button