लखनपुर

अमेरा खदान में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली चरम पर; एसईसीएल प्रबंधन पहुंचा थाने, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह खेल?

लखनपुर। अमेरा खदान में आने वाले ट्रकों से पार्किंग के नाम पर धमकी देकर जबरन अवैध वसूली किया जा रहा है। शिकायत होने के बाद भी इनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं अमेरा खदान के नाम की पर्ची बनवाकर प्रतिदिन सैकड़ो ट्रक चालकों को धमकी देकर अमेरा खदान पार्किंग के नाम पर 100 – 100वसूली का खेल किया जा रहा है। वहीं शासन प्रशासन इस मामले को लेकर मौन है।दरअसल पूरा मामला सरगुजा जिले लखनपुर थाना क्षेत्र में संचालित अमेरा खदान से जुड़ा हुआ है। अमेरा खदान में कोयला लोडिंग हेतु प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में ट्रक यहां पहुंच रहे हैं। पीपरखार सिंगीटाना पुहपुटरा में अमेरा खदान पार्किंग के नाम पर ट्रकों से जबरन अवैध वसूली की जा रही है। पैसा नहीं देने पर दबंगो के द्वारा ट्रक को सड़क पर ही रुकवा दिया जाता है। आखिर किसके संरक्षण में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का खेल अमेरा खदान क्षेत्र में संचालित हो रहा है। यह तो जांच का विषय प्रशासन को चाहिए कि तत्काल इस मामले में अवैध वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

धमकी देकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोप

ट्रक चालक निशांत ने आरोप लगाया है अमेरा खदान में आने वाले ट्रकों को तीनधरी स्थान मे रुकवा कर धमकी देकर अमेरा खदान में पार्किंग के नाम 100 _100रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। पैसा नहीं देने पर ट्रकों को सड़क पर ही रुकवा दिया जाता है। जिससे ट्रक चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिनेश नामक युवक के द्वारा अवैध वसूली किया जा रहा है। चालक ने शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

खबर प्रशासन के बाद मामला को संज्ञान में लेते हुए साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड खान प्रबंधक के द्वारा लखनपुर थाने में शिकायत की गई है। कार्रवाई हेतु लखनपुर थाने में दिए आवेदन में उल्लेखनीय है कि सिंगीटाना एवं पीपर खार के ग्रामीणों के द्वारा रोड सेल की गाड़ियों को रोकने से अनावश्यक रूप से रोड सेल परिवहन कार्य प्रभावित हो रहा है और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।इस प्रकार की गतिविधियां शांति व्यवस्था को भी प्रभावित कर रही है। जिसके कारण राज्य की राजस्व को क्षति एवं कोयला उठाव में विलंब हो रहा है। तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की जाए। और नियमित रूप से अमेरा खुली खदान का सुचारू रूप से संचालन हो सके।

“”””SECL महाप्रबंधक डॉक्टर संजय सिंह “”””

इस संबंध में एसईसीएल महाप्रबंधक डॉ संजय सिंह से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि इस पूरे मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। अमेरा खदान क्षेत्र से बाहर वसूली हो रही हो तो प्रशासन को चाहिए कि उन लोगों पर तत्काल कार्रवाई करे। यह अवैध वसूली किसी न किसी के संरक्षण में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button