लखनपुर

अमेरा खदान में कोयला लोडिंग हेतु आने वाले ट्रकों से पंचायत के नाम पर 100- 100 रुपए की अवैध वसूली, पीपरखार सरपंच ने कहा विकास कार्य हेतु लिया जा रहा पैसा

लखनपुर – सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित अमेरा खदान किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहा है। अमेरा खदान में कोयला लोडिंग हेतु आने वाले ट्रकों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। ट्रक मालिकों को पार्किंग और ग्राम पंचायत की सड़क से गुजरने के नाम पर ₹100 वसूली कर रसीद थमा दिया जा रहा है। ट्रक चालकों के द्वारा पैसा देने से मना करने पर ट्रकों को सड़क पर ही खड़ा कर दिया जाता है। अमीर खदान में कोयला लोड करने आने वाले 100 से अधिक ट्रैकों से प्रतिदिन पार्किंग और सड़क से गुजरने के नाम पर अवैध वसूली किया जा रहा है। ट्रक चालक रवि कुमार झारखंड निवासी ने आरोप लगाया है कि वह पहली बार अमेरा खदान में कोयला लोडिंग के लिए आ रहे थे जैसे ही वह ग्राम पंचायत पीपर खार पहुंचे वहां पर₹100 मांग किया गया नहीं देने पर चार ट्रकों को एक साथ सड़क पर खड़ा कर दिया गया। पैसा देने के बाद ही खदान जाने की बात कही गई। अमेरा खदान जाने हेतु मजबूरन सौ – सौ रुपए ट्रक चालकों के द्वारा दिया गया और उन्हें ग्राम पंचायत पीपर खार के नाम पर रसीद हाथों में थमा दिया। जब ट्रक चालक आगे बढ़कर अमेरा खदान के करीब पहुंचे तो रवि कुमार सहित अन्य के ट्रकों को रुकवा कर अज्ञात लोगों के द्वारा पोपत्र ग्राम पंचायत के नाम पर सौ – सौ का अवैध वसूली किया गया। अमेरा खदान से लगे ढाबा के पास पार्किंग के नाम से ट्रैकों से 50-50 रुपए लिए जा रहे हैं। ट्रक चालकों से जबरन पैसे की अवैध वसूली की जा रही है अब देखने वाली बात होगी कि किस प्रकार की कार्रवाई वसुलीकर्ताओं के खिलाफ की जाती है या फिर ट्रक चालकों से ऐसे ही अवैध वसूली की जाती रहेगी।

सरपंच पुत्र उमेश्वर सिंह

इस संबंध में पुहपुटरा के सरपंच पुत्र उमेश्वर सिंह से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि ग्राम पंचायत की ओर से किसी भी प्रकार की वसूली ट्रकों से नहीं की जा रही है अगर ग्राम पंचायत के नाम से किसी व्यक्तियों के द्वारा किया जाता है उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की जाएगी।

पीपरखार सरपंच शियमबर सिंह

ट्रकों से पैसा वसूली के मामले में पीपर खार के सरपंच शियंबर सिंह से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि CSR मद से गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है। सड़क पर धूल की गुबार उड़ रहे हैं जिससे ग्रामीणजन परेशान है।साथ ही सरपंच ने स्वीकार किया कि ग्राम पंचायत के विकास कार्य हेतु ₹100 ट्रकों से वसूली किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button