राष्ट्रीय

भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी: बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए बिहार सरकार में कद्दावर मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल बिहार की राजनीति, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखी जा रही है और इसे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
जनता से रिश्ता को मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव, बिहार की राजनीति में उनकी जमीनी पकड़ और उनके प्रशासनिक कौशल को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

संसदीय बोर्ड ने किया फैसला

इस संबंध में पार्टी की ओर से औपचारिक संगठनात्मक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा की गई है। आदेश पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नितिन नबीन, जो वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं, अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।

रणनीतिक मजबूती का संकेत

विश्लेषकों का मानना है कि इस नियुक्ति से पार्टी ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। एक ओर, बिहार में संगठन को और धार मिलेगी, वहीं दूसरी ओर, राष्ट्रीय स्तर पर एक युवा और अनुभवी चेहरे को नेतृत्व में लाकर पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। नितिन नबीन की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button