अम्बिकापुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन: अंबिकापुर के मार्ग पूरी तरह से बंद , ट्रैफिक डायवर्जन, विशेष पार्किंग और कार्यक्रम स्थल प्रवेश द्वार की एडवाइजरी जारी,यातायात डायवर्जन और प्रतिबंध सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा लागू

अंबिकापुर । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 20 नवंबर 2025 को पीजी कॉलेज मैदान, अंबिकापुर आगमन के मद्देनजर सरगुजा पुलिस ने यातायात की सुगम व्यवस्था के लिए व्यापक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन, आम जनता और अतिथियों के लिए पार्किंग व्यवस्था, और कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वारों की विस्तृत जानकारी दी गई है। यह व्यवस्था सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

यातायात डायवर्जन और प्रतिबंध (सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक)

राष्ट्रपति के आगमन पर सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक दो प्रमुख क्षेत्रों में आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा:

आकाशवाणी चौक से पॉलिटेक्निक कॉलेज गेट नं-1 (रिंग रोड) तक।
घड़ी चौक से किसान राइस मिल मोड़ (मेन रोड) तक।

प्रमुख डायवर्ट मार्ग:

मनेन्द्रगढ़/बनारस रोड से आने वाले: साईं मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेजीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर रोड होते हुए गंगापुर मोड़ (मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड), और फिर बस स्टैंड।

बलरामपुर/प्रतापपुर रोड से आने वाले: रिंग रोड होते हुए प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, चाँदनी चौक, सद्भावना चौक, भारतमाता चौक से बस स्टैंड की ओर।

रायगढ़/बिलासपुर रोड से आने वाले: रिंग रोड होते हुए भारतमाता चौक, बिलासपुर चौक, नया बस स्टैंड, मासूम अस्पताल के पास
गंगापुर मोड़, माखन विहार तिराहा, और एमजी रोड की ओर।

भारी वाहन नो एंट्री: अंबिकापुर शहर में भारी वाहनों के लिए सुबह 05:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी। आपातकालीन सेवा वाले वाहनों को इससे छूट रहेगी।

पार्किंग व्यवस्था (विभिन्न मार्गों से आने वालों के लिए)

कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता और विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग-अलग 12 पार्किंग स्थल (P-1 से P-12) निर्धारित किए गए हैं:
पार्किंग स्थल
P-1 (किसान राइस मिल मैदान) | एमजी रोड व बनारस रोड की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन। |

P-5 (पॉलिटेक्निक मैदान) | नर्तक दल, प्रदर्शनी स्टाफ, राष्ट्रगान समूह, पंडो समूह, फोटो सेशन समूह, एवं रायगढ़-बिलासपुर/घड़ी चौक की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन।

P-11 (सेंट जेवियर्स) | बलरामपुर व प्रतापपुर, गोधनपुर मोड़ की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन।

P-9 (BTI मैदान) | ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी।
| P-10 (सर्कस मैदान) | VIP सेक्टर और मीडिया सेक्टर में बैठने वाले व्यक्ति।

P-2 से P-4 | VIP कारकेट (राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण)। |

कार्यक्रम स्थल प्रवेश द्वार (PG कॉलेज मैदान)

कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज मैदान में प्रवेश के लिए पांच गेट (G-1 से G-5) निर्धारित किए गए हैं:

G-1 (एमजी रोड राजमोहिनी भवन के सामने): VVIP प्रवेश द्वार (कारकेट हेतु आरक्षित)।
G-2 (एक्सिस बैंक के सामने): कमिशनर, आईजी, कलेक्टर, एसपी, स्वागत नर्तक, प्रदर्शनी स्टाफ, पंडो समूह, फोटो सेशन समूह, और शासकीय अधिकारी प्रवेश द्वार।
G-3 (प्रिंसिपल गेट BTI के सामने): VIP प्रवेश द्वार, मीडिया, सांस्कृतिक स्टेज कलाकार, राष्ट्रगान समूह, और सम्मानित होने वाले व्यक्ति।
G-4 (गायत्री हॉस्पिटल के सामने) और G-5 (औद्योगिक क्षेत्र गेट): आम जनता के प्रवेश द्वार।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button