छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ‘हाफ बिजली बिल’ योजना फिर से लागू..

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए ‘हाफ बिजली बिल योजना’ की सीमा 200 यूनिट तक बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान यह घोषणा की, जिसके लागू होने पर अब 200 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सीधे आधा बिल देना होगा। यह फैसला पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा जारी 400 यूनिट तक की योजना को भाजपा सरकार द्वारा 1 अगस्त 2025 को घटाकर 100 यूनिट किए जाने के बाद आया है, जिसका कांग्रेस लगातार विरोध कर रही थी। नई 200 यूनिट बिजली हाफ योजना से लगभग 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, जिनमें से 42 लाख से अधिक उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इस योजना के तहत, 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को भी पहले 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, राज्य सरकार ने ‘PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत 1 किलोवॉट पर ₹15,000 और 2 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट लगाने पर ₹30,000 की सब्सिडी जारी रखने की भी घोषणा की है, जिससे राज्य “हाफ बिजली से फ्री बिजली” की तरफ अग्रसर होगा और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button