छत्तीसगढ़

5.71 लाख छात्रों का इंतजार आज होगा खत्म छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 वीं-12वीं का परिणाम आज घोषित सीएम विष्णुदेव साय दोपहर 3 करेंगे रिजल्ट की घोषणा

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे घोषित
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज दोपहर 3 बजे 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोनों कक्षाओं के परिणामों की एक साथ घोषणा करेंगे।
इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5.71 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षाएं मार्च महीने में आयोजित की गईं और मूल्यांकन प्रक्रिया भी मार्च में ही शुरू कर दी गई थी। प्रदेश भर में बनाए गए 36 मूल्यांकन केंद्रों पर 17 अप्रैल तक कॉपियों की जांच का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
पिछले वर्ष के परिणामों की बात करें तो, सीजी बोर्ड 2024 की 10वीं कक्षा का परिणाम 75.61 प्रतिशत और 12वीं कक्षा का परिणाम 80.74 प्रतिशत रहा था। इस वर्ष के परिणामों को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता बनी हुई है।
परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को आसानी से जानकारी मिल सके।

आज दोपहर 3 बजे सभी की निगाहें परिणामों पर टिकी रहेंगी, जो इन लाखों छात्रों के भविष्य की दिशा तय करेंगे।

कैसे चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button