अंबिकापुर : घर के सामने सोने से मना करने पर नाराज महिला ने पुलिस को दी गैंगरेप की झूठी जानकारी

अंबिकापुर । घर के सामने सोने से मना करने पर महिला ने पुलिस को गैंगरेप की झूठी जानकारी दी जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामला मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीपारा का है जहां एक दंपति शराब के नशे में धुत होकर देर रात दर्रीपारा के मुंड़ापारा मोहल्ले में एक घर के सामने सो गए सुबह होने पर परिवार के सदस्य बाहर निकले तो उन्होंने दंपति को घर से जाने को कहा इसके बाद में दोनों दंपति परिवार वालों से विवाद करने लगे , विवाद बढ़ने पर मोहल्ले के कुछ औरतों ने महिला की पिटाई कर दी जिससे नाराज होकर महिला ने गैंगरेप की झूठी जानकारी पुलिस को दी.
गैंगरेप की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया , स्वास्थ्य जांच में रेप की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने गैंगरेप की झूठी जानकारी देना स्वीकार किया।





