अंबिकापुर : ट्रेनिंग के लिए आई शिक्षिका की 5 वर्षीय बेटी की डाइट बिल्डिंग के पानी टंकी में डूब कर मौत

अंबिकापुर । अंबिकापुर डाइट में पानी टंकी में डूब कर 5 वर्ष की मासूम बच्चे की मृत्यु हो गई जानकारी के मुताबिक
लखनपुर से अंबिकापुर डाइट बिल्डिंग में ट्रेनिंग में आई शिक्षिका कलावती की 5 साल की मासूम बच्ची की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई. इस घटना से कोहराम मच गया.

डाइट बिल्डिंग में FLN की ट्रेनिंग चल रही थी. हालांकि बच्चों को पानी की टंकी से निकलकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि खेलते खेलते बच्ची पानी के टैंक के ऊपर खड़ी हो गई थी. टैंक के ऊपर प्लाई लगा कर रखा गया था जो सड़ चुका था. उसी के टूटने से बच्चे टैंक के अंदर जा गिरी.
घटना के बाद वहां मौजूद शिक्षकों द्वारा ही पानी की टंकी से बालिका को किसी तरह बाहर निकाला गया। फिर कार से उसे गांधीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
टंकी में बालिका के गिरकर मौत की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस डाइट परिसर पहुंची और जांच शुरु की। आशंका जताई जा रही है कि बालिका खेलने के दौरान पानी टंकी के पास पहुंच गई होगी और उसमें गिरने से उसकी मौत हो गई होगी। हादसे में बालिका की मौत से शिक्षका का रो-रोकर बुरा हाल है।




