मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पत्रकार से मारपीट व गाली गलौज करने के मामले मे भाजपा नेता ने हाथ जोड़कर पत्रकार से मांगी माफी… देखें वीडियो

अंबिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में पत्रकार से मारपीट एवं गाली गलौज करने के मामले में चौतरफा घिरे भारतीय जनता पार्टी के नेता ने माफी मांग ली है, पत्रकार के साथ मारपीट किए जाने की खबर के बाद भाजपा संगठन भी सूरजपुर के भारतीय जनता पार्टी के नेता से नाराज था, माफी मांगने के बाद पत्रकार और भाजपा नेता के बीच सुलह की खबर आ रही है।
ज्ञात हो कि 8 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर पहुंचे थे. जहां सरगुजा संभाग के भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री के द्वारा मीडिया से चर्चा किया जाना था. इसके लिए बाकायदा पत्रकारों के लिए स्टेज बनाया गया था. इसी दौरान जी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के संवाददाता सुशील कुमार बखला के द्वारा भाजपा नेता एवं सूरजपुर के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल उर्फ अज्जू को स्टेज के बगल से हटने को कहा गया. इतने में कोई कुछ समझ पता उससे पहले ही सूरजपुर जिले के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय चैनल ज़ी न्यूज़ के स्थानीय संवाददाता से मारपीट करना शुरू कर दिया और गंदी गंदी गालियां देने लगा साथ ही उनके साथ रहे लोगो के द्वारा भी मार पीट किया गया. जिसकी शिकायत जी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के संवाददाता ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी भाजपा नेता द्वारा माफी मांगने के बाद पत्रकार और भाजपा नेता के बीच सुलह की खबर आ रही है।





