लखनपुर

सड़क हादसे में एक युवक की मौत दुसरे की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा कटेल मुख्य मार्ग स्थित डामर प्लांट के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरे। 20 वर्षीय युवक की मौत वह दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक नितिन तिग्गा पिता वीर किसुन तिग्गा उम्र लगभग 20 वर्ष ग्राम राजा कटेल निवासी जो अपने साथी विपिन मिंज पिता केस्वर मिंज उम्र 18 वर्ष के साथ 11दिसम्बर दिन सोमवार को मोटरसाइकिल में अंबिकापुर किसी कार्य से गए हुए थे। अंबिकापुर से वह रात लगभग 7:30 बजे अपने गांव राजाकटेल लौटे दोनों युवक घर ना जाकर नवापारा जा रहे थे जैसे ही वह राजाकटेल डामर प्लांट के पास पहुंचे बाइक पर से बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिरे नितिन तिग्गा के सर और शरीर के अन्य स्थान में चोटे आई और विपिन मिंज के सर व हाथो पैरों में भी चोटे आई स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों द्वारा एंबुलेंस 108 के माध्यम से उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा नितिन तिग्गा को मृत घोषित किया गया वहीं विपिन मिंज का प्राथमिक उपचार करते हुए हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। 12 दिसंबर दिन मंगलवार को लखनपुर पुलीस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपूर्द करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button