बलरामपुर

सड़क दुर्घटना में विधायक बृहस्पति के बड़े साले की मौत, घटना की सूचना मिलते ही आधे रास्ते से रामानुजगंज लौटे विधायक..

नंदू यादव । रामानुजगंज आज सुबह 10:30 बजे करीब महावीरगंज चौक के समीप स्कूटी एवं बाइक आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे स्कूटी सवार विधायक बृहस्पत सिंह के बड़े साले कामेश्वर सिंह की मौके पर ही सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई वहीं उसकी बेटी व बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया जहां तीनों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय बलरामपुर के लिए रेफर कर दिया गया घटना की सूचना पर तत्काल विधायक बृहस्पत सिंह 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचे.

बलरामपुर: प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गम्हरिया निवासी विधायक बृहस्पति सिंह के साले कामेश्वर सिंह अपनी बेटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता सिंह के साथ स्कूटी से अपने गांव जा रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से संजय पिता सोहर राम उम्र 30 वर्ष एवं संजू राम पिता लोधर उम्र 34 वर्ष ग्राम दोनों विजयनगर आ रहे थे जिनके द्वारा स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे चारों गिर गए जिसमें कामेश्वर सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीनों को गंभीर चोट लगा जिन्हें तत्काल है 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज लाया गया जहां तीनों का प्राथमिक इलाज कर जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर विधायक बृहस्पत सिंह, पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, एसडीओपी एमके सूर्यवंशी अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button