अम्बिकापुर

अंबिकापुर :शहर में हो रहे ट्रैफिक जाम को देखते हुए वनवे व्यवस्था..नई यातायात व्यवस्था सोमवार 12 जून से प्रभावी, सरगुजा पुलिस की आम नागरिको से यातयात की व्यवस्था बनाये रखने मे सहयोग की अपील

अम्बिकापुर । शहर में व्यावसायिक स्थल, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बैंक परिसर व शासकीय कार्यालयों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्रामीणजन व शहरी अपने-अपने कार्यो अपने वाहन लेकर आते है, जिसकी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़क के किनारें या सड़क पर आड़ा तिरछा वाहन खड़ी कर अपने कार्यो का निष्पादन कराते हैं दिनों दिन शहर में गाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है तथा सड़कें सकरी होने लगी है एवं व्यपारियों द्वारा अपने दुकानों के सामने सड़क तक समान निकालकर बिक्री करते हैं, सड़के सकरी होने से अक्सर सड़के जाम की स्थिति निर्मित होती है होने वाली सड़क जाम से निजात पाने के लिए अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा शहर के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की मिटिंग ली गई, मिटिंग में निम्न मार्गों को चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों के लिए वन-वे किये जाना प्रस्तावित किया गया जिसका पालन 12/06/2023 दिन सोमवार से किया जाना सुनिश्चित किया गया।

वन-वे मार्ग का निर्धारण-

01. चार पहिया एवं तीन पहिया वाहन थाना चौक से प्रवेश कर महामाया चौक होते हुए जयस्तंभ चौक अग्रसेन चौक तक जा सकेंगें, परन्तु अग्रसेन चौक, जयस्तंभ चौक से महामाया चौक की ओर तथा थाना चौक तक आने वाली चार पहिया एवं तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

02. चार पहिया एवं तीन पहिया वाहन महामाया चौक से संगम चौक, देव होटल की ओर जा सकेगी, परंतु देव होटल की ओर से संगम चौक तक चार पहिया एवं तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

03. संगम चौक से गुदरी बाजार की ओर चार पहिया एवं तीन पहिया वाहन जा सकेगी. परंतु गुदरी बाजार से संगम चौक की ओर से चार पहिया एवं तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगी।

04. इस प्रकार कोई भी चार पहिया एवं तीन पहिया वाहन थाना चौक से प्रारंभ करके महामाया चौक सदर बाजार से होते हुए जय स्तंभ चौक से पुराना बस स्टैण्ड रोड, मायालॉज चौक, ब्रम्हमंदिर तिराहा, सतीपारा रोड़ से देवहोटल तक जा सकेंगे या ब्रम्ह मंदिर तिराहा से ब्रम्ह रोड़ होते हुए संगम चौक होते हुए देवीगंज रोड़ से देव होटल तक जा सकेंगे अथवा संगम चौक से गुदरी बाजार चौक की ओर जाकर पुनः थाना चौक जा सकेंगे।

05. वन-वे का समय प्रातः 10.00 बजे से रात्री 09.00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित किया गया।

पार्किंग स्थल :-

देवीगंज रोड़ निशांत मेडिकल स्टोर के बगल में, गुदरी गली सेन्ट्रल बैंक के बगल में, थाना रोड थाना कोतवाली के सामने पुराना बस स्टैण्ड, चम्बोली तालाब बरेजपारा तालाब, सत्तीपारा तालाब को प्रस्तावित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button