छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला 11 जवान शहीद
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं दंतेवाड़ा में हुए इस हमले में 10 जवान और एक गाड़ी का ड्राइवर मारे गए नक्सलियों ने आईडी के जरिए घात लगाकर हमला किया दंतेवाड़ा के अरनपूर् में यह हमला हुआ है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा घटनास्थल पर पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ अभी भी चल रही है।
मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त किया
अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान , माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में 10 डीआरजी जवानों एवं एक वाहन चालक की शहादत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने माओवादियों की इस कायराना हरकत की
कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि हमारे जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।




