अम्बिकापुर

घर घर संपर्क का समय है , कार्यकर्ता काम पर जुट जाएं- अरुण साव

अंबिकापुर। आज भाजपा लुण्ड्रा विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियों वह शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के मुख्य आतिथ्य, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर एवं विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


बैठक के प्रारंभ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मंडलवार कार्यक्रमों का वृत्त लिया तथा शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक एवं प्रभारियों से आमने सामने बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि इस बार लुण्ड्रा विधानसभा चुनाव जीतना अत्यंत आवश्यक है, इस विधानसभा की जनता हमेशा कांग्रेस की छल की शिकार हुई है जिसके कारण विकास सहित सभी मामलों में यह क्षेत्र पीछे रहा है, इस बार जनता ने मन बना लिया है, हमें सिर्फ घर घर संपर्क करना है, कार्यकर्ता अपने कार्य में अब जुट जाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि सरगुजा जिले में चुनावी वर्ष के लिए भाजपा कार्यकर्ता कस कर तैयार हो जाएं।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, फुलेश्वरी सिंह, राजकुमार बंसल, डी के पुरिया, अरुणा सिंह, अनामिका पैकरा, विजय व्यापारी, राधेश्याम ठाकुर, वैभव सिंह देव, महेंद्र सिंह, जयंत मींज, अरविंद गुप्ता, चंद्रिका यादव, उमा शंकर उपाध्याय, बिहारी तिर्की धनीराम यादव, राजू मानिकपुरी, गुरुशरण सिंह, रमेश दास, सोमेंद्र कुशवाहा, दारा सिंह टेकाम सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button