अम्बिकापुर

ड्रग तस्करी के मामले मे शामिल मेडिकल दुकान संचालक गिरफ्तार

अंबिकापुर । पुलिस द्वारा ड्रग तस्करी के मामले मे शामिल मेडिकल दुकान संचालक गिरफ्तार किया गया है,आरोपी द्वारा मेडिकल दूकान के माध्यम से तस्करी हेतु नशीला मादक पदार्थ उपलब्ध कराया था. पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना दिनांक 1/01/23 को झारखण्ड से नशीले मादक पदार्थ की तस्करी पर थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर 1750 नग अवैध नशीली इन्जेक्शन एवं 160 नग नशीला कफ सिरप बरामद किया गया था। उक्त मामले मे एक मेडिकल दूकान संचालक द्वारा नशीला पदार्थ उपलब्ध कराया जाना पता चला था । मामले मे कार्यवाही करते हुए मेडिकल दूकान संचालक संतोष कुमार लातेहार झारखण्ड को मामले मे गिरफ्तार किया गया हैं, आरोपी द्वारा नशीला मादक पदार्थ उपलब्ध कराय जाने पर आरोपी द्वारा घटना कारित किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, प्र. आर. राधा यादव आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, अमृत सिंह, प्रविन्द्र सिंह, पवन यादव, श्याम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button