अम्बिकापुर
नवपदस्थ कमिश्नर आईएएस डॉ संजय अलंग ने कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया

अंबिकापुर । नवपदस्थ कमिश्नर आईएएस डॉ संजय अलंग ने आज पूर्वान्ह में सरगुज़ा कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करते ही कमिश्नर डॉ अलंग अल्प वर्षा का जायजा लेने पहुंचे फील्ड किसानों से की वर्षा व फसल क्षति के संबंध में चर्चा।






