अम्बिकापुर

सरगुजा जिले के रघुनाथपुर, राजापुर व कुन्नी को उप तहसील का दर्जा..मुख्यमंत्री के घोषणा पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने जारी किया आदेश

अम्बिकापुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जिले में की गई घोषणाओ में से एक और घोषणा पूरा हो गया। जिले के रघुनाथपुर, राजापुर व कुन्नी को उप तहसील का दर्जा देते हुए नवीन उप तहसील का सृजन कर दिया गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए तीनो राजस्व निरीक्षक मंडल को उप तहसील सृजन करने का आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कार्य सुविधा व जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सरगुज़ा जिला अंतर्गत तहसील लुण्ड्रा के राजस्व निरीक्षक मंडल रघुनाथपुर, मैनपाट तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल राजापुर तथा लखनपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल कुन्नी को अपवर्तित कर नवीन उप तहसील का सृजन किया जाता है।

तीनो राजस्व निरीक्षक मंडल में नवीन उप तहसील गठित होने से अब मंडल अंतर्गत गांव के लोगो को तहसील कार्यालय से संबंधित कार्यों के लिए सुविधा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button