बलरामपुर

पौधा लगाने और उनकी देखरेख करने के नाम पर 80 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश.. कलिंग एग्रो बिजनेस के नाम पर करते थे ठगी..एसपी ने किया मामले का खुलासा

टी.के.देवांगन , बलरामपुर

जिले से 80 लाख की ठगी के मामले में अंतरराज्यीय ठग गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले में कलिंग एग्रो कंपनी के नाम से लोगो ठग गिरोह के द्वारा ठगी किया जाता था। इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने ने प्रेसवार्ता कर किया है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराज्यीय ठग गिरोह में लगभग 20 सदस्य शामिल है जिसमें अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ठगो के द्वारा माह दिसंबर 2021 में अपने 12 साथियों के साथ जिले के रामानुजगंज,राजपुर, वाड्रफनगर में कलिंग एग्रो बिजनेस के नाम पर ऑफिस खोल कर रामानुजगंज बसंतपुर, वाड्रफनगर, त्रिकुंडा, शंकरगढ़ और राजपुर थाना क्षेत्रों में घूम घूम कर लोगों को अलग-अलग प्रजातियों के पौधे बेचकर और उसके देखरेख करने के नाम पर पहचान बनाएं माह जनवरी 2022 से अप्रैल 2022 तक सभी आरोपी के द्वारा इन स्थानों पर कैंप बनाकर पौधे बेचने उनकी देखरेख करने का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया। जब ग्रामीणों को इन पर विश्वास हो गया तब उन्होंने ग्रामीणों को ऑर्गेनिक खाद के पंचायत ब्लॉक जिला स्तर पर डीलरशिप दिलाने एवं मोटी रकम कमाई का झांसा देकर इनके द्वारा लगभग ₹80 लाख रुपए की ठगी की गई है। ग्रामीणों के द्वारा जब ठगी की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी जिस पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए अपनी कार्यवाही शुरू की पुलिस की कार्यवाही में आज तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व दो आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे मामले मेंआरोपियों के पास से डस्टर वाहन 26 नग प्रीपैड एक्टिवेट सिम, 6 नग मोबाइल और ₹75 हजार रूपये जप्त किया है।आरोपियों को झारखंड बिहार मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मामला दर्ज है वही इनके खिलाफ सरगुजा मध्यप्रदेश में भी मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button