“यात्रीगण कृपया ध्यान दें अंबिकापुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन गुरुवार सुबह 7:15 पर रवाना होगी”… सरगुजा सांसद ने निभाया अपना वादा

अंबिकापुर । अंबिकापुर से दिल्ली जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को सुबह 7:15 पर अंबिकापुर से रवाना होगी यह ट्रेन अनूपपुर,कटनी मुड़वारा, बीना , झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होते हुए शुक्रवार सुबह 4:35 पर दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.
हजरत निजामुद्दीन से मंगलवार रात 11 बजे चलकर बुधवार को शाम 7:30 पर यह ट्रेन अंबिकापुर पहुंचेगी.
14 जुलाई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल व केंद्रीय मंत्री एवं सरगुजा लोकसभा क्षेत्र की सांसद रेणुका सिंह सुबह 9:30 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना करेंगे.
केंद्रीय मंत्री एवं सरगुजा लोकसभा क्षेत्र की सांसद रेणुका सिंह ने ट्रेन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की अभी इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा है यात्रियों के अच्छे रिस्पॉन्स के बाद इसे नियमित किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा है कि विश्रामपुर में 1964 में रेल सेवा का प्रारंभ हुआ तब से ही अंबिकापुर तक रेल लाइन को जोड़ने की मांग प्रारंभ हुई . 42 वर्षों के लंबे अंतराल के पश्चात 2006 में अंबिकापुर मे रेल लाइन पहुंची. सन 1978 में विश्रामपुर से दिल्ली कनेक्टिंग बोगी जिसे बाद में पूर्व सांसद लरंग साय के नाम से ‘लंरग साय बोगी’ जाना जाने लगा जो कि सन 1999 तक चला. रेलवे ने तकनीकी कारणों से बोगी को बंद कर दिया तब से ही दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की मांग सरगुजा अंचल का प्रमुख मुद्दा बना रहा. कई दशकों से अनवरत चल रहे जन भावनाओं के अनुरूप यह रेल सेवा 14 जुलाई को फलीभूत होने जा रही है जिसके आप सभी साक्षी होंगे .सरगुजा से दिल्ली तक की यह ऐतिहासिक सौगात इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा.
केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी व्यक्त किया ।
अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन का नंबर 04043 एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से अंबिकापुर तक आने वाली ट्रेन का नंबर 04044 होगा
पहले दिन ट्रेन का शेड्यूल





