बलरामपुर
3 वर्ष के बालक की खेलते-खेलते पानी में डूबने से हुई मौत,पूरा परिवार में शोक डूबा
रामानुजगंज ग्राम भवानीपुर के अमलेश गुप्ता के पुत्र उम्र लगभग 3-4 वर्ष कल शाम लगभग 4 बजे घर के पास खेलते खेलते अचानक गहरे पानी में गिरने से डूब गया . परिजनो को बालक के डूबने की जानकारी मिलते ही बालक को बेहोशी हालत में आनन फानन में उपस्वास्थ्य केंद्र जामवंतपुर ले जाया गया मासूम की स्थिति नाजुक देखकर डाँक्टर ने तत्काल जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर किया गया ,जिला चिकित्सालय के डाँक्टर ने जांच उपरांत बालक को मृत घोषित कर दिया . पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजन को सौंपा गया इस हृदय विदारक घटना के बाद परिवार सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।






