बलरामपुर

कॉलेज बिल्डिंग के मरम्मत में 70 लाख का खर्च ..लेकिन क्वालिटी घटिया

नंदू यादव रामचंद्रपुर । रामानुजगंज लोक निर्माण विभाग के द्वारा शासकीय लरंग साय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में रुषा मदद से करीब 70 लाख रुपए लागत से महाविद्यालय के मरम्मती करण का कार्य किया जा रहा है एक ओर नेक की टीम महाविद्यालय में जल्द पहुंचने की संभावना है वहीं दूसरी ओर मरमत्ती का कार्य अत्यंत मंथर गति से गुणवत्ता विहीन कराया जा रहा है स्थिति यह है कि शासन के द्वारा महाविद्यालय के लिए मरम्मती करण कार्य के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान करने के बाद भी कार्य गुणवत्तापूर्ण कार्य को लेकर ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
गौरतलब है कि जिले के अग्रणी महाविद्यालय में रुषा मद से 70 लाख रुपय शासन के द्वारा स्वीकृत किए गए थे उक्त कार्य को लोक निर्माण विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है महाविद्यालय में रंग रोगन खिड़की दरवाजा मरम्मती करण छत के शिपेज को ठीक करना, मेन गेट का निर्माण पानी की व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्य पेवर ब्लॉक स्टेज निर्माण सहित अन्य कार्य कराया जाना है यह सभी कार्य अप्रैल 2022 तक पूर्ण कर लेना था परंतु पर्याप्त समय होने के बाद भी कार्य अत्यंत मंथर गति से कराया गया जिससे कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है दूसरी ओर महाविद्यालय में नेक टीम की भी जल्द आने की संभावना है ऐसे में लोक निर्माण विभाग एवं ठेकेदार की मिलीभगत से मंथर गति से गुणवत्ता विहीन कार्य नैक मूल्यांकन के दौरान मुसीबत साबित होगा।

लगते ही टूटा बाथरूम का दरवाजा……… लोक निर्माण विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से किस प्रकार से गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है इसे इस बात से समझा जा सकता है कि बाथरूम में जो दरवाजा लगाया गया था वह बनते के साथ ही टूट गया है ऐसे में मरम्मत के नाम पर हो रही लीपा पोती को समझा जा सकता है
इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य आर बी सोनवानी ने बताया कि कार्य लोक निर्माण विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है कार्य अत्यंत मंथर गति से किया जा रहा जिसके लिए कई बार लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया गया। कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो जिसका लाभ महाविद्यालय को मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button