बलरामपुर

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष ने समिति के प्रबंधक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर का यूरिया की कालाबाजारी का लगाया आरोप

बलरामपुर : रामानुजगंज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कार्यालय भवरमाल के सोसायटी उपाध्यक्ष अरविंद दुबे ने प्रबंधक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के द्वारा यूरिया की जमकर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है वही उन्होंने कहा कि किसान एक एक बोरी यूरिया खाद के लिए तरस रहे हैं इनके द्वारा फर्जी किसानों को 25 से 30 बोरी यूरिया खाद वितरण बताया जा रहा है सरवर डाउन के नाम पर किसानों को खाद नहीं दिया जा रहा है रोज सैकड़ों की संख्या में किसान समिति करने पहुंच रहे हैं जिसमें में से चहते किसानों को 25-30 बोरा दिया जा रहा है शेष किसानों को सरवर डाउन बताकर भगा दिया जा रहा है।
अरविंद दुबे ने कहा कि समिति के संचालक मंडल के द्वारा छोटे किसानों को 5 बोरा एवं बड़े किसानों को 10 बोरा देने हेतु प्रस्ताव पारित कर दिया गया था लेकिन प्रबंधक की मनमानी एवं संचालक मंडल के किसी भी प्रस्ताव को नहीं मान अपने मन से कार्य कर रहे हैं। श्री दुबे ने कहा कि निलंबित कर्मचारी के द्वारा खाद वितरण का कार्य किया जा रहा है अनुभाग अधिकारी द्वारा धान पंजीयन में लापरवाही पर डाटा एंट्री ऑपरेटर को हटाने का निर्देश दिया था जिस पर संचालक मंडल द्वारा प्रस्ताव पारित कर निलंबित किया गया था लेकिन संस्था के प्रबंधक के साठगांठ कर आज पर्यंत समिति में निमित्त सेवा दे रहा है जो जांच का विषय है समिति में किसी भी कार्य के लिए बिना पैसा कार्य नहीं किया जाता है भ्रष्टाचार चरम पर है जिसकी जांच कराए जाने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button