बलरामपुर

Video: पेट्रोल पंप में तेल भरवाने के दौरान एक बाइक में लगी आग

बलरामपुर:जिला मुख्यालय बलरामपुर स्थित शुभम पेट्रोल पंप में गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब एक बाइक में पेट्रोल भरने के दौरान अचानक आग लग गई. जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. लेकिन पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

कैसे लगी आग : जानकारी के मुताबिक 11 बजे के करीब बलरामपुर के शुभम पेट्रोल पंप में पैशन प्रो बाइक में पेट्रोल भरने के दौरान ही बाइक में आग लग गई. बाइक जलने लगी. इस दौरान पेट्रोल भरने वाले पाइप के नोजल में भी आग पकड़ ली.लेकिन पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया.

टल गया बड़ा हादसा : बाइक में आग लगते ही मौके पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्र की मदद से आग को बुझाया.जिसके कारण आग ज्यादा नहीं फैली. थोड़ी देर में आग की लपटें कम हुई और आग बुझ गई. पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सुझबुझ से बड़ा हादसा टल गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button