अम्बिकापुर
नहीं थम रही दोपहिया वाहनों की चोरी, युवक से बाइक छीन कर बदमाश हुए फरार

अंबिकापुर । शहर में हो रहे लगातार वाहन चोरी थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं बदमाश अब वाहन चोरी के साथ मारपीट व लूटपाट भी कर रहे हैं। बीते 25 मई को शाम 8 बजे दरिमा के ग्राम नवानगर निवासी राजेंद्र कुमार बीसी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीपी 0266 में अम्बिकापुर से अपने घर वापस नवानगर जा रहा था और लुचकी घाट पुलिया के उपर मोटर सायकल खडी कर पेशाब करने लगा, मोटर सायकल में चाभी लगी थी। उसी समय अम्बिकापुर तरफ से दो लडके मोटर सायकल से जा रहे थे। तभी वहन रोक क्या कर रहो हो पूछा और उसी समय मोटर सायकल चोरी कर अम्बिकापुर तरफ भाग गए। कुछ देर पतासाजी करने के बाद जब वह नहीं मिला तब थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।




