पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि व स्व . यू . एस . सिंहदेव की तृतीय पुण्यतिथि पर 21 मई दिन शनिवार को सुबह लगभग 11:00 बजे लखनपुर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी साथ ही अंबिकापुर विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश को नई दिशा देने का कार्य किया उनके नेतृत्व में देश ने विश्व भर में नई ऊंचाइयां प्राप्त की है आज उनकी पुण्यतिथि पर हम श्रद्धा पूर्वक उन्हें नमन करते हैं। इस अवसर अंबिकापुर विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव लखनपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, एल्डरमैन शराफत अली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र पाण्डेय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अग्रवाल, गप्पू खान इरशाद खान पार्षद अमित बारी अमित शर्मा उत्कर्ष पांडे हफीज खान सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




