अम्बिकापुर

सरगुजा जिले में सीजी बोर्ड के टॉपर लिस्ट घोषित करने में घोर लापरवाही.. अधिक नंबर लाने वाली छात्रा के जगह घोषित किया गया दूसरे छात्र का नाम… जिला शिक्षा अधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल को जिम्मेदार बताया

अंबिकापुर । सरगुजा जिले में दसवीं बोर्ड के टॉपर लिस्ट जारी करने में घोर लापरवाही सामने आई है टॉपर छात्रा की जगह दूसरे छात्र का नाम घोषित किया गया है. ज्ञात हो कि 14 मई शनिवार को छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी और हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया परीक्षा परिणाम घोषित करने के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हायर सेकंडरी और हाईस्कूल परीक्षा में सरगुजा जिला से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का नाम प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया था .

किंतु ‘हिंद शिखर’ को मिली जानकारी के अनुसार हाई स्कूल बोर्ड में सरगुजा से श्रेया सिन्हा द्वारा 568 अंक अर्जित किया गया है जबकि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा घोषित टॉपर छात्र के 564 अंक ही है


इस संबंध में जब जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे से बात की गई तो उन्होंने कहा हमारे द्वारा मेरिट लिस्ट नहीं बनाई गई है ना ही हमे यह जानकारी है कि सरगुजा जिले में किन छात्रों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं हमने माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्त सूचना के आधार पर जानकारी दी है. हमारे द्वारा जिले के प्राचार्यो को इस संबंध में जानकारी के लिए पत्र लिखा गया है जिससे कोई और विसंगति हो तो वह सामने सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button