अम्बिकापुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय में ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन

अंबिकापुर। शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के परिप्रेक्ष्य डिजिटल विपणन महिला उद्यमिता शीर्षक पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था की प्राचार्य डॉ. ज्योति सिन्हा द्वारा आयोजित कार्यशाला के संबध में विस्तृत दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार से कार्यशाला एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने को प्रेरित किया गया। इसके पश्चात कार्यशाला के सयोजक डॉ. आनंद कुमार, सहा प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। आईक्यू एसी एवं इन्क्यूबेशन सेंटर प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी ने महिला उद्यमी और ट्रेजरी मार्केटिंग पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के प्रथम प्रवक्ता के रूप में डॉ. शांतनु सौरभ, सहायक अध्यापक, वाणिज्य संकाय, महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बरोदा, वडोदरा गुजरात ने अपने उद्बोधन में उद्यमिता को विस्तार से बताया साथ ही अभी बताया कि उद्यमिता के जोखिम एवं सामाजिक दबाव के बावजूद महिला उद्यमिता के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान पर है। उदाहरण द्वारा लीज्जत पापड़ के संस्थापक जसवंतीबेन एवं अन्य महिला उद्यमी के बारे में विस्तार से छात्राओं को बताया। 3 साल की दूसरी वक्ता शेफाली मींज सहायक अध्यापक वाणिज्य विभाग शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर महिलाओं के आत्म सम्मान के साथ समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए उद्दयम क्षेत्र में आने के कई उपाय बताए। उदाहरण स्वरूप गोधन योजना के द्वारा महिलाएं रोजगार को कैसे बढ़ा सकते हैं पर प्रकाश डाला। साथी डिजिटल मार्केटिंग में महिला उद्यमियों की भागीदारी पर भी चर्चा की गई कार्यशाला में महाविद्यालय की स्नातकोत्तर की 108 छात्राओं ने उत्साह पूर्वक अपनी भागीदारी निभाई। इस ऑनलाइन वर्कशॉप में सहभागिता हेतु सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

सचिव डॉ. हीरा प्रसाद यादव ने पिछड़े वर्ग की महिलाएं अपनी आय को बढ़ाने के लिए किस प्रकार के उद्यम स्थापित करे, जो कम पूंजी में उनके जीवन स्तर को ऊंचा कर सके, पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रियंका सिंह चंदेल, विभाग अध्यक्ष अंग्रेजी द्वारा कार्यशाला आयोजन समन्वय के रूप में कार्यक्रम की समाप्ति पर धन्यवाद कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button