अम्बिकापुर

सरगुजा जिले में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण ।

अंबिकापुर। सरगुजा में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय सरगुजा पदभार ग्रहण की है। इस दौरान उन्हें विधिवत सलामी दिया गया इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ और सभी राजपत्रित अधिकारी गणों से मुलाकात किया गया।

इसके उपरांत पूर्व पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले से चार्ज ट्रांसफर लिया गया। श्रीमती भावना गुप्ता 2014 बैच के आईपीएस ऑफिसर है और पूर्व में सूरजपुर जिले की कमान संभाल चुकी हैं। जिला सरगुजा पुलिस के द्वारा नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक का हार्दिक अभिनंदन किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, चंद्रकांत गवरना, प्रशिक्षु आईपीएस रॉबिंसन गुड़िया, उप पुलिस अधीक्षक एसएस पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी अंबिकापुर अखिलेश कौशिक, डीएसपी मानक राम कश्यप, अरविंद मिंज, थाना प्रभारी कोतवाली भारद्वाज सिंह, थाना प्रभारी गांधीनगर अलरिक लकड़ा चौकी प्रभारी मणिपुर अनीता आयाम उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button