कुंवरपुर जलाशय मोड़ के समीप पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 10 फिट गड्ढे में गिरी 112 के माध्यम से तीनों घायलों को अस्पताल कराया गया दाखिल

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर जलाशय मोड़ के समीप 26 और 27 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग 3:00 बजे कांकेर से अंबिकापुर प्रतापपुर जाने के दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 10 फीट गड्ढे में जा गिरी पिकअप में सवार तीन लोग घायल हो गए। 112 टीम के द्वारा उपचार के घायलों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया गंभीर स्थिति होने पर तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर किया गया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 29 AC 2293 जो कांकेर से सामान छोड़कर अंबिकापुर प्रतापपुर जाने के दौरान कुंवरपुर जलाशय मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान पिकअप वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 10 फीट गड्ढे मैं जा गिरी पिकअप में सवार प्रमोद ,मनोज यादव फुलजेंस तिर्की प्रतापपुर निवासी घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक हरिराम अगरिया चालक हर्ष मानिकपुरी मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को पिकअप वाहन से निकाल कर उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों के द्वारा तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया तो वही प्रमोद के चेहरे सीने सर में गंभीर चोट होने के कारण जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रिफर किया गया ।




