अम्बिकापुर

रायपुर में भूपेश सरकार के द्वारा आंदोलनरत किसानों पर किये गए दमन व उन्हें ग्रिफ्तार किये जाने के विरुद्ध आक्रोशित किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा प्रदर्शन कर किसानों की तत्काल रिहाई की मांग की

अंबिकापुर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा रायपुर में हुए किसानों के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार व गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग को लेकर आक्रोशित किसान मोर्चा के द्वारा काली पट्टी लगाकर स्वामी विवेकानंद चौक अम्बिकापुर में किया गया धरना प्रदर्शन..

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा के अध्यक्ष जन्मयजे मिश्रा ने बताया की आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा रायपुर में किसानों के साथ जिस प्रकार बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया गया एवं कई किसानों के साथ मारपीट,गिरफ्तार कर आंदोलनरत किसानों के टेंट पंडाल को भी उजाड़ दिया गया आज किसान विरोधी भूपेश सरकार के विरोध में आक्रोशित किसान मोर्चा द्वारा आज 2:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक काली पट्टी लगाकर धरना दिया गया है अगर गिरफ्तार किसानों की जल्द से जल्द नही छोड़ा गया तो किसान मोर्चा करेगा उग्र आंदोलन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केसरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के द्वारा जिस प्रकार अन्नदाताओं का अपमान किया जा रहा है वह निश्चित ही छमा योग्य नही है लोकतंत्र में लोकतंत्र की ह्त्या का प्रयास किया गया है निश्चित ही 2023 में इसका जवाब छत्तीसगढ़ किसान विरोधी कांग्रेस सरकार को मिलेगा आज के इस धरना प्रदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल जयसवाल,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य विद्यानंद मिश्रा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कंसारी,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष काशी केसरी ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू पांडे, अजय सिंह धनंजय द्विवेदी, अंकित जायसवाल, अभिषेक सिंह देव ,निशांत गुप्ता ,सागर विश्वकर्मा, निरंजन राय, अवधेश सोनकर, विपिन पांडे ,अमित पटेल ,छोटे लाल माथुर,देव वर्मा,राम सिंह देव, किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष बारी,महामंत्री मनोज प्रसाद अभिमन्यु श्रीवास्तव, संजू कश्यप,जतीन परमार,संजू वर्मा, नंद किशोर ताम्रकार, सोनू सोनी ,बुधमेत कुजूर, राम सिंह देव धर्मेंद्र गुप्ता निशा जोन एक्का सहित भाजपा सहित किसान मोर्चा के जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button