कोरबा

कोसगई  पहाड़ी में मिला दो नर कंकाल , 1 माह पूर्व गुम बालिका के कपड़ो और चप्पल से परिजनों  ने  किया  शिनाख्त.. दूसरी नर कंकाल की शिनाख्त जारी

विनोद शुक्ला हिंद शिखर ब्यूरो कोरबा ।   कोरबा जिले के कोसगई पहाड़ी पर दो नरकंकाल मिलने की सूचना पर बांगो थाना की पुलिस टीम, एफएसएल टीम, साइबर और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंकर जांच की .

जिसमें से एक नर कंकाल 1 माह पूर्व  गुम बालिका का होना पाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 06.08.2021 को सोशल मिडिया में दो नर कंकाल कोसगई पहाड़ी में मिलने की सूचना प्राप्त होने पर वायरल हुये विडियो के सबंध में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रामगोपाल करियारे से मार्गदर्शन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल ही टीम गठित किया गया।
उक्त टीम द्वारा कोसगई पहाड़ी उपर पहुंचकर दो लोगों का कंकाल पाया गया, मामले में पंचनामा कार्यवाही कर आसपास के गांवों में उपरोक्त कंकाल से सबंधित पूछताछ कर लोगो को सूचना देने के लिए समझाईश दी गई जो आज दिनांक 06.08.2021 को थाना बांगो के अपराध कमांक 83/2020 धारा 363 भादवि की अपहृता के परिजन थाना उपस्थित आये जिन्हें मानव कंकाल के साथ मिले कपड़े, बाल में लगे बक्कल, लेडीज चप्पल को दिखाया गया जो अपहृता के भाई द्वारा उक्त सामनों को अपनी नाबलिग बहन का होना शिनाख्त किया गया।
पूर्व जॉच के अनुसार उक्त अपहृता को दिनांक 09.07.2020 को आरोपी के द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने का संदेह परिजनों के द्वारा प्रथम सूचना पत्र में दर्ज कराया गया था, बरामद नाबलिग अपहृता के कंकाल के साथ एक नर कंकाल भी मिला है, जिसकी शिनाख्ती की जाती है।उक्त कार्यवाही में नव पदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, निरीक्षक राजेश पटेल, सउनि अफसर हुसैन खान, प्रआर. 217 दाउद कुजूर , प्र.आर 228 शिव खरे, आरक्षक दिनेश रत्नाकर, दुष्यंत गोभिल, भरत यादव, अनिल पोर्ते, गजेन्द्रपाल की विशेष भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button